हाथरस रोड पर शुक्रवार को भारतीय सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सादाबाद थाना क्षेत्र में मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावरों ने कार में सवार सैनिक पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है और मृतक सैनिक के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
https://ift.tt/JHq0UcN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply