DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर में कॉलेज प्राचार्य पर FIR दर्ज:एलएलबी परीक्षा में अनियमितता के आरोप में डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित बीएनकेवीपीजी कॉलेज की प्राचार्य शुचिता पांडेय के खिलाफ अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एलएलबी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार की तहरीर पर की गई है। बीएनकेवीपीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस परीक्षा केंद्र पर सीबी सिंह लॉ कॉलेज, ठाकुर दीप नारायण सिंह स्मारक लॉ कॉलेज, शिवम कॉलेज ऑफ लॉ, एसएसबी सिंह लॉ कॉलेज, राम अवध स्मारक लॉ कॉलेज और फूला देवी चंद्रधर मिश्रा लॉ कॉलेज के कुल 1663 परीक्षार्थी शामिल हैं। एसडीएम सदर ने 2 फरवरी को परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं। टीन शेड में बने परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। कक्ष संख्या 03 के सामने वाली गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी धुंधले पाए गए। निरीक्षण में सिटिंग प्लान भी मानक के अनुरूप नहीं मिला। एक-एक मेज पर आठ से दस छात्र आमने-सामने समूह में बैठकर परीक्षा देते पाए गए। निरीक्षण का संज्ञान होते ही छात्रों ने अलग-अलग सीटों पर बैठने का प्रयास किया, लेकिन केंद्र में मानक के अनुसार सिटिंग व्यवस्था नहीं थी। परीक्षा केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों और आंतरिक सचल दल का कोई भी पूर्ण अभिलेखीय विवरण उपलब्ध नहीं था। ड्यूटी रजिस्टर में प्रथम पाली में 43 कक्ष निरीक्षकों के नाम और हस्ताक्षर अंकित थे। ड्यूटी रजिस्टर के अवलोकन और विभिन्न अनियमितताओं से स्पष्ट हुआ कि केंद्राध्यक्ष प्रो. शुचिता पांडेय ने परीक्षा केंद्र पर हो रही गड़बड़ियों की अनदेखी की। जिलाधिकारी के 4 फरवरी के निर्देश और उपजिलाधिकारी अकबरपुर के 4 जून, 2026 के आदेश के क्रम में, नायब तहसीलदार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इसी आधार पर बीएनकेवीपीजी कॉलेज की प्राचार्य शुचिता पांडेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


https://ift.tt/oAKwD4E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *