DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई FIR:कन्नौज में महिला ने एसपी से न्याय मांगा, बहन का नाम हटाने की अपील

कन्नौज के तालग्राम में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद गहरा गया है। पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि पति ने भी पत्नी, साली और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में महिला ने अपने पति के आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। तालग्राम कस्बे के निवासी अगम सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने 21 दिसंबर को अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन, 22 दिसंबर को, पति अगम सिंह ने भी पत्नी स्वाति, साली और सास के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। गुरुवार को स्वाति सिंह एसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को झूठा बताया। स्वाति सिंह ने एसपी को बताया कि झगड़े के समय उनकी मां मौके पर मौजूद नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बहन एमएससी की पढ़ाई कर रही है और मुकदमे में नाम आने से वह मानसिक रूप से परेशान है। स्वाति ने अपनी बहन का नाम मुकदमे से हटाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/OJcmXhv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *