बहराइच जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध एक बंदी की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारागार सूत्रों के अनुसार, जरवल थाना क्षेत्र निवासी अयूब उर्फ मैकु (70 वर्ष) गुरुवार को अचानक चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया। जेल में तैनात चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अयूब उर्फ मैकु वर्ष 1996 में हुए एक हत्या के मामले में आरोपी था। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने के बाद वह जिला कारागार में निरुद्ध था। कारागार अधीक्षक ने बताया कि बंदी को खाना खाते समय चक्कर आया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
https://ift.tt/0ht9kKp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply