DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांधला के कृष्णा नदी में मिला अज्ञात शव:क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कांधला थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा स्थित कृष्णा नदी में गुरूवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी से शव को बाहर निकलवाया।ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो जनपद के सभी थानों में भेजे गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


https://ift.tt/bp7wHFc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *