DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डॉ.अमित कुमार निरंजन ने नया कीर्तिमान रचा:10वीं बार क्लियर की UGC NET की परीक्षा, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके डॉ. अमित कुमार निरंजन ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी हुए नतीजों में उन्होंने ‘इंडियन कल्चर’ (भारतीय संस्कृति) विषय में 10वीं बार UGC NET की परीक्षा पास की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता में एक और नया अध्याय जोड़ते हुए खुद का ही पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 10 अलग-अलग विषयों में हासिल की योग्यता डॉ. निरंजन की यह सफलता इसलिए अनूठी है क्योंकि उन्होंने हर बार एक नए विषय के साथ अपनी प्रतिभा को साबित किया है। वे अब तक अर्थशास्त्र, कॉमर्स, मैनेजमेंट, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, समाजशास्त्र, एडल्ट एजुकेशन, टूरिज्म और इंडियन नॉलेज सिस्टम जैसे 10 विविध विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें देश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बना दिया है। IIT कानपुर के पूर्व छात्र हैं डॉ. निरंजन, लिख चुके हैं 70 किताबें शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. निरंजन का आधार बेहद मजबूत रहा है। वे प्रतिष्ठित संस्थान IIT कानपुर के पूर्व छात्र हैं और कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं के लिए भी चुने जा चुके हैं। एक लेखक के तौर पर भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। अब तक उनके नाम 70 से अधिक पुस्तकें दर्ज हैं। उनकी लिखी ‘UGC NET पेपर-1 रेडी रेकनर’ देशभर के छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पढ़ाई जाती है। मीडिया पैनलिस्ट और वायु सेना से भी रहा है जुड़ाव डॉ. निरंजन सिर्फ अकादमिक जगत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे एक जाने-माने मीडिया पैनलिस्ट भी हैं। देश के बड़े न्यूज चैनलों पर वे अक्सर आर्थिक मुद्दों और विदेश मामलों पर अपनी विशेषज्ञ राय देते नजर आते हैं। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए रिसोर्स पर्सन के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। वे अब तक हजारों शिक्षकों को ट्रेनिंग दे चुके हैं और देशभर में लाखों युवाओं का करियर मार्गदर्शन कर रहे हैं। सरल भाषा और ज्ञान का प्रसार ही मुख्य उद्देश्य
डॉ. अमित कुमार निरंजन का मानना है कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। जटिल से जटिल विषयों को सरल भाषा में आम छात्रों तक पहुँचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। एक अर्थशास्त्री और विजनरी एजुकेटर के रूप में वे लगातार राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटे हुए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर शिक्षा जगत के दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।


https://ift.tt/f697bFo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *