DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर देहात में गलत ऑपरेशन से महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर किया प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप लगाया

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोविंदधाम हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से 24 वर्षीय महिला अलका की मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार सुबह महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंचकर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सट्टी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी अलका को 19 जनवरी 2026 को गोविंदधाम हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया, जिससे एक पुत्र का जन्म हुआ। हालांकि, इसके बाद अलका की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। 7 तस्वीरें देखिए… परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने गंभीर स्थिति के बावजूद उचित उपचार नहीं किया और 20 जनवरी को अलका को एक निजी वाहन से आत्माराम हॉस्पिटल भेज दिया। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और बच्चेदानी में संक्रमण फैल गया। हालत में सुधार न होने पर महिला को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीजेन्सी अस्पताल से घर भेजे जाने के बाद गुरुवार 5 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे अलका की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और शव लेकर गोविंदधाम हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह, सीओ संजय वर्मा और कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। मृतका की सास राधा देवी और ससुर वीरेंद्र सिंह सहित पूरा परिवार सदमे में था। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिस पर प्रशासन ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/AWxBaRm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *