DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में चलती हुई कार में अचानक आग लगी,खाक:अयोध्या – सुल्तानपुर हाईवे पर हुई कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के पास हुई घटना

अयोध्या में चलती हुई कार में अचानक आग लग गई जिससे वह पूरी तरह खाक हो गई है।। देखते ही देखते कार बनी आग का गोला बनी कार में आग लगते ही चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। थाना पूरा कलंदर टीम ने रास्ता खाली करने का काम तेज कर दिया है। यह घटनाा पूरा कलंदर क्षेत्र के तराई बीज निगम के पास अयोध्या प्रयागराज हाईवे की है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राम जी पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद निवासी ग्राम जोहन हैरिंग्टनगंज थाना बीकापुर मोबाइल उम्र करीब 45 वर्ष घर से जरूरी काम से अयोध्या जा रहे थे। इस दौरान निकट कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा अयोध्या – सुल्तानपुर हाईवे उनके चार पहिया वाहन xuv 3xo नंबर UP 44 BU 3699 अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाकर बुझाया गया। उन्होंने बताया कि चालक व उनके साथ उनके पुत्र व अन्य सभी सुरक्षित हैं ला-एड-ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।


https://ift.tt/waCqAEr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *