DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बहाली की मांग की:मोदी सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप, राज्यपाल को ज्ञापन

जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कानून को कथित तौर पर खत्म किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया और महामहिम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा कानून खत्म किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जानबूझकर गरीबों, मजदूरों, श्रमिकों और महिलाओं को शहरी पलायन के लिए मजबूर कर रही है ताकि पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों को लाभ मिल सके। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि यूपीए सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा बनाई गई मनरेगा योजना सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार के लिए एक क्रांतिकारी कानून साबित हुई थी। इससे गांवों के अकुशल मजदूरों को गारंटी के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाता था। सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पारित की गई नई योजना ‘वीबी रामजी’ की कमियां गिनाते हुए कहा कि यह कानून पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज एक्ट के तहत ग्राम पंचायतों को दिए गए स्वतंत्र अधिकारों को सीमित कर देगा। इससे गांवों का विकास बाधित होगा और ग्राम पंचायतें स्वतंत्र रूप से विकास कार्य नहीं कर पाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को गांव में रोजगार मिलना असंभव हो जाएगा और गांवों में ठेकेदारी प्रथा पैदा हो जाएगी। डॉ. सिंह ने इस नए कानून को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित करने वाला बताया। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है, और विपक्ष को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मनरेगा कानून बहाल किए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. राकेश मिश्र ‘मंगला गुरु’, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, राकेश सिंह ‘डब्बू’, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, राजीव निषाद, देवेंद्र मिश्रा, प्रवेश निषाद, रामसिंह बांकुरे, राजकुमारी मिश्रा, अरसलान खान, अरविंद कुमार, महात्मा शुक्ला, नरेंद्र प्रताप, जयप्रकाश मिश्रा, अनिल सोनकर, जब्बार अली सलमानी, आरिफ सलमानी, मीना देवी, चंपा देवी सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/yE0uDQx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *