DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी रोकने अभियान:जीआरपी ने गांवों में जागरूकता फैलाई, पुराने मामलों की जांच की

आज दिनांक 05/02/2026 को पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर जीआरपी गाजीपुर सिटी ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। थानाध्यक्ष जीआरपी गाजीपुर सिटी ने पुलिस बल और आरपीएफ के एएसआई जितेंद्र सिंह के साथ ट्रैक के आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों को पत्थरबाजी के खतरों और इसके कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के तहत, पूर्व में पत्थरबाजी के मामलों में जेल जा चुके अभियुक्तों के घरों पर जाकर उनके संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके अतिरिक्त, पत्थरबाजी के दर्ज मुकदमों का अनावरण करने के उद्देश्य से गोपनीय तरीके से पतारसी और सुरागरसी भी की गई।


https://ift.tt/uTlX8rP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *