DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर के युवक को बंधक बनाकर लूटने की जांच शुरू:सरोजनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीसीटीवी फुटेज से तलाश तेज की

कानपुर नगर के सैयद नगर रावतपुर निवासी फिदा हुसैन ने सरोजनी नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि थार कार में बैठाकर उनसे नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूटा गया। साथ ही, गूगल पे के जरिए करीब एक लाख रुपये की ठगी भी की गई। फिदा हुसैन के अनुसार, यह घटना बीते मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे हुई। वह सरोजनी नगर स्थित जयराजपुरी कॉलोनी से अपने घर कानपुर लौटने के लिए स्कूटर इंडिया चौराहे के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक काले रंग की थार कार वहां रुकी, जिसमें चालक सहित चार लोग पहले से सवार थे। थार सवारों ने उन्हें कानपुर छोड़ने का झांसा देकर कार में बिठा लिया। इसके बाद वे उन्हें उल्टे-सीधे रास्तों पर ले गए। रास्ते में डरा-धमकाकर उनसे 5400 रुपये नकद, एक फॉसिल कंपनी की घड़ी और एक वन प्लस मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने उनकी तलाशी ली और जेब में रखा ड्राइविंग लाइसेंस भी ले लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से उनके मोबाइल में मौजूद गूगल पे खाते से करीब एक लाख रुपये भी निकलवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद, बदमाश फिदा हुसैन को कानपुर के रनिया क्षेत्र में एक सुनसान रास्ते पर उतारकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचे और फिर सरोजनी नगर थाने में मामले की तहरीर दी। सरोजनी नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।


https://ift.tt/C18BMW6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *