DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मनरेगा योजना बहाली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:भदोही कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मनरेगा योजना को पूर्ण रूप से बहाल करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मनरेगा को कमजोर किए जाने का विरोध किया जा रहा है और योजना की पूर्ण बहाली की मांग की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों को काम, मजदूरी और सम्मान का संवैधानिक अधिकार प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए हालिया बदलावों से मनरेगा में काम की गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और ग्राम पंचायत की भूमिका लगातार कमजोर हो रही है। इससे ग्रामीण मजदूर वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि काम की गारंटी, मजदूर की गारंटी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। मनरेगा में किए गए सभी जनविरोधी बदलावों को तत्काल वापस लिया जाए, काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली की जाए और मनरेगा मजदूरी न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, जिला कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ‘राजन’, सुरेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/x9jZTp7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *