लखीमपुर खीरी में गुरुवार की सुबह 7 बजे एनएच-730 पर घने कोहरे तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बहराइच निवासी पति-पत्नी और साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दंपति की 2 साल की मासूम बच्ची की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास जानकारी के मुताबिक बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के गांव धाम कुंडा निवासी 28 वर्षीय सुनील सिंह अपनी पत्नी 26 वर्षीय सुधा, दो साल की बेटी और साले मुकेश सिंह के साथ दिल्ली से बहराइच लौट रहे थे। सुनील सिंह दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में रहकर डेकोरेशन का काम करते थे। गुरुवार को उनकी ससुराल में तिलक समारोह होना था, जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार कार से निकला था। कार की ड्राइविंग साला मुकेश सिंह कर रहा था। कोहरे में दिखना हुआ मुश्किल, ट्रक से टकराई कार सुबह जब कार गोला कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम हो गई और इसी दौरान वैगन-आर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर दो की मौत, एक ने रास्ते में तोड़ा दम इंस्पेक्टर गोला अंबर सिंह के अनुसार हादसे में सुनील सिंह और उनकी पत्नी सुधा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को पहले गोला और फिर लखीमपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दो साल की बच्ची के सिर में चोट आई है, 2 बजे के करीब उसने में अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य घायल प्रवेश सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एक पल में उजड़ गई खुशियों की तैयारी घने कोहरे में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सर्द मौसम में सड़क पर सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है। तिलक समारोह की खुशी में घर लौट रहा परिवार पल भर में मातम में डूब गया। इलाके में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल है। सीएम ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं।
https://ift.tt/sLzTw3h
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply