बेगम पुल मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। 5 फरवरी की सुबह करीब 10:45 बजे सेठ ऊन चौराहे के पास पुलिस की मौजूदगी के बावजूद टेंपो चालकों ने सवारियां भरना जारी रखा। मौके पर पुलिस ने एक टेंपो की फोटो ली और उसकी सवारियां उतरवाईं, लेकिन कुछ ही देर बाद उसी टेंपो चालक ने वहीं खड़े होकर दोबारा सवारियां भर लीं और चला गया। बताया जा रहा है कि पास ही एक दरोगा और दो सिपाही मौजूद थे, जो टेंपो मालिक से बातचीत करते रहे। इस स्थिति से बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हो रही है। बेगम पुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायत भेजकर कहा है कि ई-रिक्शा और टेंपो चालकों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। व्यापारियों ने मांग की है कि बेगम पुल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
https://ift.tt/xeuOZH1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply