DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बहराइच में स्लैब गिरने से घायल श्रमिक की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 5 लोग हुए थे घायल

बहराइच के बशीरगंज इलाके में दो दिन पहले निर्माणाधीन भवन की स्लैब गिरने से घायल हुए एक श्रमिक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए थे। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बशीरगंज में हुई, जहां एक भवन पर स्लैब डालने का काम चल रहा था। काम के दौरान अचानक स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। स्लैब गिरने की चपेट में आकर कंधई लाल, मनोज, राम निवास, विक्रम और झुलसे नामक पांच मजदूर घायल हो गए थे। इनमें से श्रावस्ती जनपद के निवासी झुलसे की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने झुलसे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक झुलसे के परिवार में उसकी पत्नी और एक साल का बेटा है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


https://ift.tt/U3e9WGL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *