DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फंदे से लटके डॉक्टर ने बेटे के सामने तोड़ा दम:बाराबंकी में गाय को चारा देने को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद, 4 महीने पहले कोर्ट ने कराई थी सुलह

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के देवकालिया गांव में बुधवार रात 2 बजे को घरेलू विवाद के बाद एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त डॉक्टर का आठ वर्षीय बेटा भी कमरे में मौजूद था, जिसने पिता को फंदे से लटका देखा। मृतक की पहचान 43 वर्षीय डॉ. संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो मौलाबाद क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक चलाते थे। पुलिस को गुरुवार सुबह 10 बजे मामले की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हमें सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली है। बहू इससे पहले 3-4 बार घर छोड़कर भाग चुकी है। करीब चार महीने पहले ही कोर्ट में दोनों के बीच सुलह हुई थी। देखिए मामले से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… डॉ. संदीप कुमार की पत्नी आरती ने बताया कि बुधवार रात रोजाना की तरह पति क्लिनिक से लौट कर आए थे। घर आने पर मैंने कहा कि चलो गाय को चारा खिला दिया जाए। उन्होंने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। विवाद के वक्त पत्नी घर में खाना बना रही थी। पत्नी ने बताया कि मृतक पति ने बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद गुस्से में पति ने कहा कि पत्नी की वजह से उनके माता-पिता उनसे दूर हो गए हैं और समाज में उनकी बदनामी हो रही है। उन्होंने धमकी दी कि वह पत्नी को भी मार देंगे और खुद भी जान दे देंगे। यह कहकर वह कमरे में चले गए। उनका बेटा भी पीछे-पीछे कमरे में चला गया। पत्नी फिर खाना बनाने में लग गई। कमरे के अंदर रात 2 बजे डॉक्टर ने फांसी लगा ली। बच्चे ने जब यह देखा तो वह घबराकर बाहर आया और चिल्लाने लगा कि पापा ने फांसी लगा ली है। बच्चे की आवाज सुनकर पत्नी पड़ोस के चाचा को बुलाने गई, लेकिन तब तक डॉक्टर बच्चे की आंखों के सामने ही दम तोड़ चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को सुबह 10 बजे दी। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कोर्ट ने पति-पत्नी में कराई थी सुलह वहीं, मृतक के पिता सूर्य प्रकाश ने बताया कि वो और उनकी पत्नी बाराबंकी रहते हैं। बेटे संदीप कुमार और बहु आरती देवी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना से पहले भी घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रोज की तरह बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ होगा। सुबह करीब 10 बजे हमें सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली है। बहू इससे पहले 3-4 बार घर छोड़कर भाग चुकी है। 1 साल पहले बहु ने थाने में जाकर परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद, करीब चार महीने पहले ही कोर्ट में चल रहे मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई थी, जिसके बाद वह वापस आकर घर में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मसौली थानाध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


https://ift.tt/5FSDXzb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *