श्रावस्ती में शासन की महत्वपूर्ण एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर 216 जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने दी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी भूमिधर किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जनसेवा केंद्रों को प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर आईडी आवेदन करने का लक्ष्य दिया गया है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 की अवधि में जिले के कुल 267 सीएससी केंद्रों में से 216 केंद्रों ने 5 से भी कम पंजीकरण किए। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित केंद्रों द्वारा योजना में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है, जिससे प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति प्रभावित हो रही है। अपर जिलाधिकारी ने इस स्थिति को शासकीय निर्देशों की अवहेलना बताया। उन्होंने कहा कि जिन 216 सीएससी केंद्रों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया है, उन्हें 7 दिन के भीतर कार्य में सुधार करने और ऐसे सभी किसानों की फार्मर आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी आईडी अब तक नहीं बनी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित नहीं की गई, तो संबंधित जनसेवा केंद्रों का आवंटन नियमानुसार रद्द कर दिया जाएगा। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
https://ift.tt/fwGCKXV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply