बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित करीब 500 साल पुराने ऐतिहासिक श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में 25 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर ने मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग के ऊपर लगे करीब 9 किलो चांदी के अरघे को उखाड़ लिया। दान पात्र तोड़कर पैसे चुरा लिए। घटना के दूसरे दिन चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें चोर को गर्भगृह में घुसकर चोरी करते, पहचान छिपाने के लिए मंदिर के बल्ब को निकालने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि चोर मंदिर के पूर्वी हिस्से का चैनल गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में खुलेआम घूमता रहा, पर मंदिर के बाहर तैनात डायल-112 टीम और से महज 70-80 मीटर दूर स्थित पुलिस पिकेट को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले के जल्द से जल्द खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस मंदिर से लेकर एक्सप्रेस-वे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं गुरुवार को इस चोरी की घटना को लेकर सुबह तक पुलिस की जांच चलती रही। जिसके कारण मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोका गया। भक्तों को महादेव के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गोमती तट पर स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेवा मंदिर में बुधवार रात चोरी हुई। सुबह मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो देखा प्रवेश द्वार का लोहे का चैनल टूटा हुआ था। अंदर गर्भगृह में पहुंचे तो पाया प्राचीन शिवलिंग पर लगा चांदी का अरघा (चांदी की पर्त) गायब थी। जिसका वजन करीब 9 किलो है और बाजार में वर्तमान कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा दान पात्र भी टूटा हुआ मिला, जिसमें से करीब 2 हजार रुपए दान के गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि चोर अपने साथ मंदिर में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी चुरा ले गया। पुलिस ने मंदिर के गर्भगृह में लगे एक अन्य सीसीटीवी के फुटेज निकाले तो उसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। पुलिस के अनुसार, चोर बुधवार रात करीब 2:30 बजे मंदिर के पूर्वी छोर के लोहे के चैनल को तोड़कर अंदर घुसा। वह करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में घूमता रहा। सुबह करीब 4 बजे वारदात को अंजाम देकर निकल गया। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में प्राचीन शिवलिंग पर लगे चांदी के अरघे (चांदी की पर्त) को भी उसने चुरा लिया। करीब 3 मिनट तक लगातार मशक्कत करने के बाद वह चांदी के अरघे को उखाड़ सका। इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने गर्भगृह में लगे बल्ब को भी निकालने की कोशिश की, पर ऊंचाई अधिक होने के कारण पहुंच नहीं सका। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में 3 से 4 चोर शामिल थे और उन्होंने पहले मंदिर की रेकी की थी। फुटेज में यह भी दिखा कि चोर उन रास्तों से गुजरा, जहां कैमरे नहीं लगे हैं। घटना ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस वक्त चोर मंदिर के अंदर चोरी को अंजाम दे रहा था, उसी दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर डायल-112 की पुलिस गाड़ी खड़ी थी। हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मी वाहन के भीतर मौजूद थे, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक चली इस वारदात की उन्हें भनक तक नहीं लगी। चोरों का फुटेज और रूट खंगाल रही पुलिस
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने क्राइम ब्रांच सहित तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज, आसपास की मुख्य सड़कों, और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डेढ़ साल पहले भी हो चुकी है चोरी
गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले भी अवसानेश्वर महादेव मंदिर से कीमती धातु से बना नाग चोरी हो चुका है, जो बाद में झाड़ियों में मिला था। इसके बावजूद मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए, जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए। मंदिर प्रबंधक बोले- कम से कम 25-30 लाख की चोरी
मंदिर कमेटी के प्रबंधक संजय गिरी ने बताया- हम लोगों को सुबह पुजारी और श्रद्धालुओं से चोरी का पता चला। मंदिर में शिवलिंग के चांदी के 9 किलो के अघरे समेत करीब 25-30 लाख रुपए की चोरी हुई है। एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चोरों का फुटेज भी मिला है। पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बीते महीनों से मंदिरों को निशाना बना रहा शातिर गिरोह
अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी कोई पहली घटना नहीं है। बीते कुछ महीनों से एक शातिर गिरोह सुनियोजित तरीके से जिले के अलग-अलग मंदिरों को निशाना बना रहा है। ——————————————————— ये खबर भी पढ़िए… देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/A9PfTY5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply