DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में ऑटो चालकों की मनमानी:30 फीट की सड़क, 20 फीट पर ऑटो का कब्जा, पुलिस की चुप्पी से हर दिन जाम में फंसते लोग

आगरा शहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी आम बात हो गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑटो इस कदर बेतरतीब खड़े किए जा रहे हैं कि आम लोगों का निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा खराब हालात रामबाग चौराहा और जवाहर पुल के आसपास देखने को मिल रहे हैं, जहां ऑटो चालकों का कब्ज़ा सड़कों पर इस कदर है कि चलते वाहनों के लिए जगह ही नहीं बचती। 30 फीट की रोड पर 20 फीट रोड ऑटो चालकों ने कब्जा ली है।
ऑटो चालक बीच सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर सवारी भरते नजर आते हैं। न उन्हें ट्रैफिक नियमों की चिंता है और न ही पुलिस कार्रवाई का डर। नतीजा यह है कि सुबह से लेकर देर रात तक इन इलाकों में जाम लगा रहता है। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, मरीज और बुजुर्ग सभी इस अव्यवस्था का शिकार बन रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पुलिस दावा करती है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन रामबाग चौराहे पर जाम ही रहता है। पहले चौराहे पर जाम से जूझना पड़ता है। वहां से निकले तो चंद कदम आगे जवाहर पुल के पास ऑटो चालकों ने पूरी सड़क कब्जा ली है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी केवल नाम मात्र की रह गई है। ऑटो चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
जवाहर पुल जैसे व्यस्त मार्ग पर स्थिति और भी गंभीर है, जहां पुल पर ही ऑटो खड़े कर सवारी बैठाई जाती है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन को मानो इसकी परवाह ही नहीं। हर दिन लगने वाला जाम शहर की रफ्तार को थामे हुए है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। प्रभारी मंत्री के आदेश भी हवा में उडे़
पिछले दिनों प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सड़कों पर खड़ी बसों का संचालन आईएसबीटी से करने के आदेश दिए थे। मगर, मंत्री के आदेश के बाद एक दिन भी उस पर अमल नहीं किया गया। शहर में भगवान टॉकीज, रामबाग, वाटर वर्क्स से बदस्तूर सड़कों पर बसों खड़ी हो रही हैं।


https://ift.tt/N3yQRo0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *