DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति के जनाजे से पहले पत्नी को जीवनदान, VIDEO:कानपुर से पटना जा रहा था परिवार, हड़बड़ाहट में ट्रेन से गिरी महिला को RPF ने बचाया

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रात 2 बजे जाने वाली मगध एक्सप्रेस पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान 56 वर्षीय अनवर जहां हड़बड़ाहट के दौरान ट्रेन से नीचे गिर गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान विनोद की तत्परता से उनको प्लेटफ़ॉर्म के नीचे जाने से बचा लिया गया। इस घटना के बाद अनवर जहां को एक नया जीवनदान मिला है। इसका घटना का एक सीसीटीवी वीडिओ सामने आया है। पति के इंतकाल की सूचना पर पटना जा रहा था परिवार कानपुर के मेस्टन रोड की रहने वाली अनवर जहां अपने दोनों बेटों के साथ अपने पति के जनाजे में शामिल होने के लिए अपने मायके पटना जा रही थी। इस दौरान इनके साथ में इनके दो बेटे मौजूद थे। रात मे आमिर को अपने पिता इकबाल कुरैशी के मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली। वैसे ही घर में मातम फैल गया। मौत के समय इकबाल कुरैशी पटना गए हुए थे। इनके जनाजे में शमिल होने के लिए परिवार पटना जा रहा था। अब पढिए CCTV वीडियो के बारे में रात में करीब 2 बजे प्लेटफ़ॉर्म नंबर 5 से मगध एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से पटना जाने के लिए चली, तो इसी दौरान एक महिला (अनवर जहां) ने ट्रेन में चढ़ने में कोशिश की। इस दौरान महिला का ट्रेन के पायदान से पैर स्लिप हो गया, और मुंह के बल ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच में उनका हाथ फंस गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद RPF के कॉन्स्टेबल विनोद यादव की नजर पड़ी। विनोद ने तत्परता से महिला को बाहर खींच लिया। जिससे महिला की जान बच गई। सुबह 8 बजे निकली पति के जनाजे में शामिल होने अनवर जहां के साथ ये घटना होने के बाद, परिवार से रेलवे पुलिस बल ने बातचीत की। उसके बाद सुबह 8 बजे बृहमपुत्र मेल से परिवार को पटना भेज दिया गया। महिला के बेटा आमिर ने बताया हम लोग अब्बू के इंतकाल में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे। यही मेरी अम्मी का मायका है। अब्बू (इकबाल कुरैशी) पटना घूमने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी मौत पटना में हो गई थी। पुलिस की मदद से मैं अनाथ होने से बच गया। आज तो मेरे सिर के ऊपर से अम्मी और अब्बू का साया उठा जाता।


https://ift.tt/g6I1sYG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *