DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनभद्र में यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी:स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, 2 की हालत गंभीर; अस्पताल में इलाज जारी

सोनभद्र में बस का अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजा है। देखें 3 तस्वीरें…
घायलों का सीएचसी भेजा यह हादसा कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह का है। तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को कोन सीएससी भेजा गया, जहां घायलों की इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से एक को सिर में गहरी चोट लगी है। खबर अपडेट की जा रही है….


https://ift.tt/AVPYXka

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *