अमेठी में भाजपा समर्थकों और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के पति के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद अब जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना बुधवार दोपहर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव में हुई थी। यहां बीएलओ सुभद्रा वर्मा के पति राकेश वर्मा और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई थी। राकेश वर्मा ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से इस शिकायत पत्र को ट्वीट किया और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। आज सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने डीएम संजय चौहान को एक शिकायती पत्र सौंपा और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि संग्रामपुर ब्लॉक के ठेगहा गांव स्थित बूथ संख्या 207, 8 और 9 पर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी जांच में यह मामला सही पाया गया है। यादव ने मांग की कि पूरे मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने भाजपा के बचाव को पूरी तरह गलत बताते हुए आरोप लगाया कि बीएलओ के पति के साथ मारपीट की गई और उनका मोबाइल छीन लिया गया था, जिसे बाद में एसडीएम ने वापस किया।
https://ift.tt/dUtDaqF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply