DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, युवक सरिया मिल में करता था काम

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सासनी कोतवाली क्षेत्र में वन चेतना केंद्र के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अलीगढ़ के मडराक कोतवाली क्षेत्र के समस्तपुर कीरत निवासी 22 वर्षीय देवेश पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। देवेश सासनी में स्थित एक सरिया मिल में काम करता था। आज सुबह नाइट ड्यूटी खत्म होने के बाद देवेश अपनी बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा.. इसी दौरान आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सासनी कोतवाली क्षेत्र में वन चेतना केंद्र के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अविवाहित था। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।


https://ift.tt/jQpA9JM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *