DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में परिवहन विभाग ने तीन अनफिट वाहन किए सीज:इनमें दूध टैंकर, लोडर और मैक्स पिकअप शामिल

एटा जिले के अलीगंज में परिवहन विभाग ने सड़कों पर दौड़ रहे तीन अनफिट वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत इन वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में एक दूध का टैंकर, एक लोडर और एक मैक्स पिकअप शामिल हैं। परिवहन अधिकारियों ने तीनों वाहनों को सीज कर अलीगंज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए वाहनों की नंबर प्लेट, बीमा और फिटनेस संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं थे। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एटा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य बेखौफ दौड़ रहे अनफिट वाहनों और यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर अंकुश लगाना है।


https://ift.tt/G9UzEqu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *