बुलंदशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बाद एक महिला ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद उससे दहेज की मांग की जाने लगी और गलत कार्यों में शामिल होने का दबाव बनाया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता अंजुम के अनुसार, उसका निकाह वर्ष 2025 में कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी सलमान के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। आरोप है कि निकाह के करीब तीन महीने बाद ही पति सलमान और सास नौसाबा ने उस पर दहेज लाने और वैश्यावृत्ति के जरिए पैसे कमाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कमरे में बंद पिटाई, हत्या करने का प्रयास अंजुम ने बताया कि विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा जाता था। उसने आरोप लगाया कि पति और सास मिलकर लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को पति और सास ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने गले में पड़ी चुन्नी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया और बुरी तरह मारपीट की। पिता और रिश्तेदारों ने बचाई जान महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पिता निजाम और अन्य रिश्तेदारों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि सलमान पहले भी तीन-चार शादियां कर चुका है और वह व उसकी मां गरीब लड़कियों से शादी कर दहेज व वैश्यावृत्ति के जरिए अवैध कमाई करते हैं। थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़िता ने घटना की शिकायत थाने और चौकी पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत कर नगर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
https://ift.tt/PGeRLvu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply