DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा एडी बेसिक निरीक्षण में बीएसए समेत 14 कर्मचारी अनुपस्थित:कार्रवाई के आदेश, सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

गोंडा में देवीपाटन मंडल के एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने आज सुबह 10:15 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान गोंडा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित कुल 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए है। एडी बेसिक ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह निरीक्षण जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान का हिस्सा था। अनुपस्थित कर्मचारियों में अवधेश कुमार शुक्ल, प्रवीण सिंह, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, रामबरन मौर्य और रामदेव शामिल हैं। इनके अतिरिक्त जगदीश शरण, शफात उल्लाह खान, सूर्य प्रकाश, हरीश चंद और रवि वर्मा भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इन सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होता है, लेकिन निरीक्षण के समय वे अनुपस्थित मिले। उनकी अनुपस्थिति के कारण कार्यालय आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यालय से संबंधित कुछ भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिली हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर स्कूल व कार्यालय पहुंचना चाहिए और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले के सभी कार्यालयों का लगातार इसी तरह निरीक्षण किया जाएगा और जो भी अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/UASaObm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *