मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की रहने वाली मनीषा बेगम पत्नी दिलशाद खान के साथ कुछ लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता मनीषा बेगम के अनुसार, वह 4 फरवरी 2026 को सुबह करीब 12 बजे का है। जब अपने नल पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब घर के अंदर से पीड़िता के जेठ और जेठानी ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि सभी लोग एकजुट होकर मारपीट पर उतारू हो गए। बीच-बचाव में जेठानी भी घायल इस हमले में पीड़िता और उनकी जेठानी को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने भविष्य में पानी बहाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर जांच जारी थाना एलाऊ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/ZFNwa4V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply