फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार चालक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना अहिरनखेड़ा गांव के पास हुई, जहां एक खड़े ट्रेलर ट्रक में वैगनआर कार पीछे से जा घुसी। यह हादसा भोर पहर करीब 3 बजे हुआ। वैगनआर के ट्रेलर से टकराने के तुरंत बाद, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहले दो तस्वीरें देखिए… हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इटावा जिले के निवासी 30 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्यानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हाइवे पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
https://ift.tt/b43QCz8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply