लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। इन हादसों का सिलसिला बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होकर गुरुवार सुबह तक जारी रहा। इन हादसों में से एक ताजा घटना गुरुवार सुबह गोला-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर जलालपुर मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायल प्रवेश सिंह (25) पुत्र अजय पाल ने बताया कि वे सभी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे और डेकोरेशन का काम करते थे। वे बहराइच में मुकेश सिंह (25) पुत्र रमेश सिंह के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार में मुकेश सिंह, सुनील सिंह (30) पुत्र बिंद्रा सिंह, सुनील की पत्नी सुधा सिंह (27) और उनकी दो वर्षीय बेटी मानवी सवार थे। कार संतोष सिंह (30) पुत्र रमेश सिंह चला रहे थे। प्रवेश सिंह के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किस वाहन से टकराई थी। इस हादसे में सुनील सिंह, उनकी पत्नी सुधा सिंह और चालक संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को कार काटकर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि प्रवेश सिंह और मानवी को हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें चालक और पति-पत्नी की मृत्यु हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और बहराइच के निवासी थे, जो अपने घर लौट रहे थे। सीओ ने यह भी बताया कि टक्कर किस वाहन से हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। पहला हादसा भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। खेत के काम पर जाते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार भानपुर खुर्द निवासी भूपेंद्र (पुत्र जमुना प्रसाद) और आदेश (पुत्र ओमप्रकाश) घायल हो गए। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लखीमपुर के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के करसौर बंधे के पास एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पिपरिया नीमगांव निवासी अमित गुप्ता (34) और करसौर निवासी गोविंद कुमार (32) के रूप में हुई है। तीसरा हादसा गोला-खुटार नेशनल हाइवे पर संसारपुर के संतोष पैलेस के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, गोला की ओर से आ रही बाइक पर राहुल वर्मा (24) पुत्र जसकरन, विवेक (32) पुत्र लाल बहादुर और नीतू (28) पत्नी पवन सवार थे। ये सभी शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के निवासी हैं। खुटार की ओर से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे विवेक उछलकर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक राहुल वर्मा और महिला नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। वही चौथा बुधवार देर शाम बिजुआ और इटकुटी के बीच डिमरौल मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने युवती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रानी उर्फ रीना गुप्ता पुत्री चन्द्रभाल निवासी बिजुआ के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में भी जुटी हुई है, जिसने यह हादसा किया।
https://ift.tt/bcOMuCx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply