गाजीपुर में स्वर्गीय गुलाब चन्द मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी और पद्मश्री धनराज पिल्लै के हाथों होगा। यह प्रतियोगिता 8 से 12 फरवरी तक नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश की शीर्ष महिला टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन अम्बुज हॉकी सोसाइटी गाजीपुर कर रही है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसमें ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगी। प्रतियोगिता में एनसीआर प्रयागराज, अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, प्रयागराज अम्बेडकर क्लब, साई लखनऊ और यूपी पुलिस जैसी टीमें शामिल होंगी। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन गाजीपुर में महिला हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस प्रतिनिधि गयासुद्दीन आजाद, दिनेश सिंह यादव, रामेश कुमार प्रजापति, रापन प्रजापति, करण कुमार, परवेज मोहम्मद, अनीस, आरपू और रामेसर चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
https://ift.tt/uxCbzAG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply