DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नए मतदाता जोड़ने का अंतिम दिन आज:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अभियान तेज किया

नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जनपद भर में अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर योग्य नागरिकों को मतदाता बनाने में सहायता कर रहे हैं। वे प्रारूप संख्या-6 भरवाकर लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वा रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर निर्वाचन आयोग के नोटिसों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नए मतदाताओं के लिए आवेदन भरवा रहे हैं। इस अभियान में विशेष रूप से उन युवाओं को जागरूक किया जा रहा है जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उन्हें 6 फरवरी तक आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पार्टी की आंतरिक व्यस्तताओं के बावजूद, जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी पिछले तीन महीनों से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर आमजन की सहायता कर रहे हैं। उनका आवास मतदाता सूची, एसआईआर (SIR) और निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक विश्वास का केंद्र बन गया है। बिना किसी प्रचार-प्रसार के, जिला अध्यक्ष स्वयं लोगों की समस्याएं सुनते हैं और संबंधित प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करते हैं।
विशेषकर वे नागरिक, जिन्हें फॉर्म भरने या ऑनलाइन प्रक्रिया में कठिनाई होती है, नियमित रूप से वहां पहुंचकर समाधान प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही, अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष ने पिछले दो माह में जनपद के सैकड़ों से अधिक बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इससे बूथ स्तर पर एसएआर (SAR) से संबंधित प्रक्रिया और मतदाता जोड़ने का कार्य प्रभावी रूप से आगे बढ़ सका। कांग्रेस पार्टी का यह प्रयास लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


https://ift.tt/Le46bVn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *