बदायूं के वजीरगंज विकास खंड क्षेत्र में गौवंशों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने गजब का विरोध जताया। ग्रामीण एकजुट हुए। पशुओं को खेत से इकट्ठा किया और ले जाकर स्कूल के अंदर बंद कर दिया। बोलें – अब जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक पशु स्कूल के अंदर ही बंद रहेंगे। बुधवार शाम छात्रों के स्कूल से जाने के बाद स्कूल परिसर गौशाला के रूप में नजर आने लगा। स्कूल के ग्राउंड में चारों तरफ छुट्टा गोवंश घूमते दिखें। मामला ग्राम खुर्रमपुर भमोरी का है जब बुधवार शाम ग्रामीणों ने समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छुट्टा गोवंशों से परेशान होकर उन्हें गांव के जनता आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिया। दिन-रात रखवाली करने को मजबूर किसान ग्रामीणों का आरोप लगाया कि कई दिन से शिकायत की रही है। स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खेत में छुट्टा पशुओं से जिससे उनकी फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ये छुट्टा गोवंश उनकी खड़ी फसलों को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं। इस समस्या के कारण किसानों को अपनी फसलों की रखवाली के लिए रात-रात भर खेतों में गुजारनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार गांव के प्रधान से संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि प्रधान और स्थानीय प्रशासन दोनों ही इस गंभीर मुद्दे पर उदासीन बने हुए हैं। ग्राम प्रधान बोलें – गौशाला में 50 गायों की कैपेसिटी उन्होंने कहा – साहब, छुट्टा गौवंशों के कारण खेत में फसलें प्रभावित हो रहीं हैं। अब जब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता और इन गोवंशों को किसी सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जाता, तब तक वे उन्हें विद्यालय में ही बंद रखेंगे। मामले पर भभोरी ग्राम प्रधान चोव सिंह का फोन नहीं उठा रहा है। हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा था कि गौशाला में 50 गायों की कैपेसिटी है उससे ज्यादा कैसे रखें।
वजीरगंज पुलिस ने पशुओं को बाहर निकाला हालांकि, पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। थाना वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हे मामले की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पहुंच कर वजीरगंज पुलिस ने गायों को स्कूल से बाहर निकलवाया। पुलिस ने कहा कोई शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/E2u1lNA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply