01 फरवरी 2026 को शुक्र उदय हो चुके हैं। वहीं 12 अक्तूबर तक शुक्र इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष में शुक्रदेव कला, सुख, प्रेम, वैभव और सौंदर्य का प्रतीक माने जाते हैं। शुक्र का प्रभाव व्यक्ति के भौतिक सुख को बढ़ाता है। इतना ही नहीं कुंडली में शुक्र का मजबूत स्थान व्यक्ति के प्रभाव में वृद्धि करता है। वहीं 01 फरवरी को शुक्र गोचर और उदय से भी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।
यही वजह है कि शुक्र का मकर राशि में रहते हुए उदय होना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। ऐसे में इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की, प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Shani Pradosh Vrat का महासंयोग, महादेव-शनि की कृपा से बनेंगे सारे काम, नोट करें सही तिथि और सरल उपाय
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र उदय चमत्कारी साबित हो सकता है। वृषभ राशि के लोगों के सभी अटके काम पूरे हो सकते हैं। वहीं घर और बाहरी लोगों से भी समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी डील होने से लाभ मिलेगा और मानसिक रूप से संतुलन और आत्मविश्वास बना रहेगा। इस दौरान ससुराल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग प्राप्त होगा। वहीं विदेश से जुड़े सभी काम समय से पूरे होते नजर आएंगे। निवेश से लाभ मिलेगा और कोई जमीन खरीद सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए भी यह समय खास रहेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और नई नौकरी भी संभव है। इस दौरान अचानक धन लाभ होने की संभावना है और सिंगल लोगों की जिंदगी में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं घर में प्रेम विवाह का प्रस्ताव पास हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ और सफलता मिल सकती है। वहीं मनचाही नौकरी मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों का भाग्योदय होगा और कुछ नया करने के लिए प्रयास करेंगे। वहीं आपके प्रयास का फल भी मिलेगी। इस राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टि से सफलता और संतुलन दोनों का संकेत है। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान कला में निखार आएगा और इन्हें एक नई पहचान प्राप्त होगी। मार्केट में मंदी के बीच भी यह लाभ कमाने में सफल होंगे। वहीं आय के स्त्रोत बन सकते हैं और विदेशी परियोजनाओं से जुड़े मौके भी मिल सकते हैं।
https://ift.tt/YmQ2OkD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply