मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मंगलवार देर शाम जय गुरुदेव मंदिर के पास कार सवार युवकों ने एक ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा, जिससे बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान एटा के जलेसर स्थित कुंजलपुर निवासी अनूप यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद ट्रक द्वारा साइड न देने या ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आठ से दस युवकों ने अपनी कारें ट्रक के आगे लगाकर उसे बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने अनूप को ट्रक से नीचे उतारकर लाठी-डंडों, रॉड और ईंटों से हमला कर दिया। वे तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर नहीं गया। घटना के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीर मूकदर्शक बने रहे। गंभीर रूप से घायल अनूप यादव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
https://ift.tt/Rm2FLw4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply