DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरोहा एसपी कार्यालय के सामने कालोनी से स्कूटी चोरी:शासकीय अधिवक्ता की स्कूटी ले उड़ा चोर, CCTV में वारदात कैद

अमरोहा में एसपी कार्यालय के ठीक सामने आशियाना कॉलोनी से एक शासकीय अधिवक्ता की स्कूटी चोरी हो गई। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अमरोहा न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता बसंत सैनी की स्कूटी उनके घर के सामने खड़ी थी। चोर महज एक मिनट में स्कूटी लेकर फरार हो गया। यह घटना एसपी कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण जगह के पास होने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब एसपी कार्यालय के पास भी चोरी हो सकती है, तो शहर के अन्य इलाकों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। पीड़ित बसंत सैनी ने गुरुवार सुबह अमरोहा देहात थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/sTMCjYS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *