DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजियाबाद में वांछित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार:मुरादनगर केस का आरोपी दबोचा, अवैध पिस्टल और कार बरामद

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ बुधवार की रात करीब 11 बजे हुआ है। इस कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपी पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सहायक पुलिस सूर्यबली मौर्य के अनुसार अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त टीम वांछित अभियुक्त को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। हथियार और कार बरामद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल 0.32 बोर, एक जिंदा कारतूस 0.32 बोर, एक खोखा कारतूस 0.32 बोर और काले रंग की वर्ना कार बरामद की गई है। पहले से दर्ज हैं कई धाराएं अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 103(1), 190, 191(2), 191(3), 3(5), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्वाट टीम, अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना मुरादनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 642/2025 में वांछित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है- सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त, कविनगर


https://ift.tt/P3z2iU1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *