लखीमपुर खीरी के उमरिया बाजार के पास बुधवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो बाइकों की भिड़ंत से हुआ हादसा मृतक अनीश के बड़े पुत्र आमिर खां ने बताया कि बुधवार देर शाम उनके पिता मिस्त्री को घर तक छोड़ने निकले थे। मिस्त्री को छोड़कर लौटते समय उमरिया बाजार के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनीश खां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों में से एक घायल हुआ है, जबकि दूसरा सुरक्षित बताया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शारदा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/wsWiGbQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply