DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल से चुनाव लड़ने को तैयार सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान:बोले– सपा में मेरी उम्मीदें पूरी, ऐरा-गैरे नत्थू-खैरे की नुमाइंदगी जनता को पसंद नहीं

संभल के थाना नखासा क्षेत्र के मौहल्ला दीपा सराय बर्क मंजिल पर सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। चुनाव तैयारियों के सवाल पर उन्होंने कहा, “हाँ, मेरी तो इंशाअल्लाह तैयारी है। संभल से मैं चुनाव लड़ूँगा।” जब उनसे पूछा गया कि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, “मैं तो समाजवादी पार्टी में हूँ। पार्टी टिकट नहीं देती है तो क्या स्टैंड लेंगे?” ममलूकुर्रहमान बर्क ने जवाब दिया, “मुझे पूरी उम्मीद है, यहाँ मेरे साथ आवाम है और इंशाअल्लाह मुझे ही टिकट मिलेगा।”
विधायक के बेटे सुहैल इक़बाल की दावेदारी पर बयान विधायक इक़बाल महमूद द्वारा बेटे सुहैल इक़बाल को समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ाने के ऐलान पर ममलूकुर्रहमान बर्क ने कहा, “हाँ, दावा करने को तो कोई भी कर देगा, लेकिन यह तो वक्त बताएगा। दावा तो और भी कर सकते हैं, कोई भी कर सकता है।” जब उनसे पूछा गया कि मामलात सही होने के बावजूद आप खड़े होंगे या नहीं, तो उन्होंने कहा, “मामलात का होना अलग बात है, लेकिन यह मामला दूसरे टाइप का है। इसमें यह नहीं देखा जाता कि यह मेरा दोस्त है, भाई है या कोई रिश्तेदार। इसमें देखा जाएगा कि कौन आवाम की सही तरीके से नुमाइंदगी कर सकता है।”
कड़वे शब्दों में विरोध का इशारा कड़वे शब्दों में बोलते हुए ममलूकुर्रहमान बर्क ने कहा, “ऐरा-गैरा नत्थू खैरा को नुमाइंदा नहीं बनाया जाएगा और न आवाम आज इस बात को पसंद करेगी। आवाम ने देखा है कि सात बार से जिन्हें MLA बनाया गया, उन्होंने संभल के लिए क्या किया। पब्लिक उनसे नाराज़ है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी जनता के नाराज होने की जानकारी है।”
पिछले घटनाक्रम और खेमों की टकराहट आपको बता दें कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रमों के दौरान विधायक इकबाल महमूद ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मांग पर बेटे सुहैल इक़बाल को 2027 विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। सांसद के पिता की ओर से संभल विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद दोनों खेमों में टकराहट देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहल पर लोकसभा 2024 के चुनाव में सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इक़बाल महमूद एक साथ थे। 24 नवंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर विवादित धार्मिक स्थल श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जोर पकड़ रही हैं।


https://ift.tt/AWMknzJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *