जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय औरही की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन और अध्यापन कार्य की उत्कृष्ट गुणवत्ता तथा बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए दिया गया। जिलाधिकारी ने गत 31 जनवरी को विकासखंड बघौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में मेन्यू के अनुसार बच्चों के मिड-डे-मील की व्यवस्था, पठन-पाठन की गुणवत्ता और शैक्षिक वातावरण को संतोषजनक पाया था, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की थी। इसी क्रम में, जिलाधिकारी ने जनता दर्शन कक्ष में प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानी सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय के सभी स्टाफ और शिक्षकों की मेहनत तथा सफलता का परिणाम है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/Xg5G3Dw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply