हरदोई में सांडी-हरपालपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान वेदराम (48) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए किसान ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी वेदराम पुत्र दीनदयाल पेशे से किसान थे। बुधवार को वह किसी काम से लमकन गांव गए थे। घर लौटते समय उन्नाव-कटरा मार्ग पर नयागांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेदराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने वेदराम को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी निर्मला, दो पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि पंचनामा भर दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/35jw4TS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply