गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 32 वर्षीय शिव शंकर दुबे उर्फ लल्ला दुबे की हत्या का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले की जांच के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित चार टीमें गठित की हैं। खुलासा न होने से परिजनों में काफी नाराजगी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों द्वारा शिव शंकर दुबे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह घटना कल रात दुल्हिन पुरवा गांव में शिव शंकर दुबे के घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में सिंचाई के दौरान हुई थी। पुराने जमीन विवाद की रंजिश पुराने जमीनी विवाद के चलते उन पर चाकू से 10 से अधिक बार वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मेडिकल कॉलेज में भाई का इलाज सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपी पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। मृतक शिव शंकर दुबे के भाई अमरनाथ दुबे भी इस घटना में घायल हुए हैं, जिनका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। गांव में पुलिस बल तैनात करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर काम कर रही है जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए जो भी इस घटना में शामिल आरोपी हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा। परिजनों से भी इस पूरे घटना को लेकर के पूछताछ की जा रही है उनसे भी कई जानकारी एकत्रित की जा रही है।
https://ift.tt/uw4VoCM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply