DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या नहर में मिला का शव:तीन दिन बाद भी पहचान नहीं, पुलिस चार टीमें बाराबंकी तक पहचान करने में जुटीं

जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से एक अज्ञात बालक का शव मिला है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और पहचान के प्रयास शुरू किए। यह घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहीमपुर दुगवा गांव के पास हुई थी। बालक की उम्र लगभग 5 से 6 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक प्रयासों के बावजूद बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर के निर्देश पर बच्चे की पहचान के लिए चार पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जुटी हुई हैं। ये टीमें आसपास के गांवों के लोगों और ग्राम चौकीदारों से जानकारी जुटा रही हैं। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि पुलिस टीमें बाराबंकी सीमा तक नहर के अगल-बगल के गांवों में पहचान कराने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर भी बच्चे की तस्वीर साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने के बाद उसे मोर्चरी हाउस में रखवाया जाएगा। सीओ सोनकर ने आगे कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर बच्चे की पहचान नहीं हो पाती है, तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


https://ift.tt/Z2nAb7N

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *