DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में युवक को गोली लगी:खेत की रखवाली करने गया था, रंजिश में हमले का आरोप, पुलिस मान रही संदिग्ध

बदायूं के मोहम्मदपुर मई गांव में बुधवार रात खेत की रखवाली कर रहे 22 वर्षीय देवेंद्र को गोली लग गई। युवक ने आधा दर्जन लोगों पर रंजिश के चलते फायरिंग का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घायल देवेंद्र ने बताया कि वह रात में अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान पहले से मुकदमेबाजी में शामिल कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मौके से सीधे फायरिंग की पुष्टि करने वाले कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इसी कारण पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में पेशबंदी के चलते झूठे आरोप लगाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। घायल देवेंद्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिसौली के एसएचओ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और बयानों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल फायरिंग की सच्चाई और घटना के पीछे की असली वजह जानने में जुटी हुई है।


https://ift.tt/jytqQJk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *