DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टक्कर:घने कोहरे के कारण बस-ट्रक और कारें टकराईं, 2 किमी लंबा जाम लगा

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 245 के पास आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में बस, ट्रक और कई कारें शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पहले दो तस्वीरें देखिए… पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य दुर्घटना में कार सवारों सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बेहटामुजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दोनों ओर का यातायात घंटों बाधित रहा। यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और यूपीडा (UPIDA) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया। लो विजिबिलिटी और तेज रफ्तार से हादसे थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण कम दृश्यता और तेज रफ्तार है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखकर वाहन चलाएं।


https://ift.tt/C4cboaw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *