बिजनौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। लगातार जागरूकता अभियानों और चालान के बावजूद जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहला हादसा मंगलवार देर शाम चांदपुर क्षेत्र में हुआ। पोपुलर की लकड़ियों से लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तिगरी के पास बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुठ्ठा निवासी हारून और उनकी लगभग तीन वर्षीय पुत्री महेनूर की मौके पर ही मौत हो गई। हारून की मां अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरा हादसा बुधवार देर शाम धामपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। शेरकोट के गांव शहजादपुर निवासी विकास कुमार अपनी पत्नी मंजू (30 वर्ष), बेटी सृष्टि (3 वर्ष) और बेटे दिव्यांश (5 वर्ष) के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
भारत पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक गिर गई। मंजू और सृष्टि ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर गांव पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। तीसरा हादसा बुधवार देर शाम बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव भगैंन निवासी निजामुद्दीन (40 वर्ष) और धर्मवीर सिंह के पुत्र अमित (38 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
https://ift.tt/tMUlaxw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply