कासगंज के कोतवाली ढोलना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बिलराम चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला खंगार निवासी गोपाल पुत्र जय सिंह (40 वर्ष) टेंपो में सवार होकर कासगंज से अपने गांव नगला खंगार जा रहे थे। जैसे ही टेंपो बिलराम चुंगी के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल संतुलन बिगड़ने से टेंपो से सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही खड़ा कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं गोपाल की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/zUP1HWY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply