DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में 15-25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, ठंड बढ़ने की संभावना

अयोध्या में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। जहां कुछ दिनों पहले घना कोहरा छाया हुआ था, वहीं अब हल्का कोहरा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में हवाएं तेज होने का मुख्य कारण है। पश्चिमी विक्षोभ और दबाव तथा तापमान में अंतर के कारण ठंडी और भारी हवा ढलानों से नीचे मैदानों की ओर बहती है, जिससे तेज हवाएं चलती हैं और ठंड बढ़ती है। डॉ. मिश्रा के अनुसार, पहाड़ों पर बनने वाली बर्फीली हवाएं एक उच्च दबाव क्षेत्र बनाती हैं। यह उच्च दबाव ठंडी हवा को मैदानी इलाकों के निम्न दबाव वाले क्षेत्रों में धकेलता है, जिससे हवा का बहाव तेज हो जाता है और ठंड में इजाफा होता है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.0 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।


https://ift.tt/sV9ijAB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *