DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग से दुष्कर्म, बच्चा होने पर हुआ खुलासा:फिरोजाबाद में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

फिरोजाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डर और लोकलाज के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी, और बच्चा होने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगला खंगर इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि यह मामला नगला खंगर इलाके के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला ने आरोपी कन्हैया उर्फ रोहित निवासी गांव कौरारी खेड़ा, थाना नगला खंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी कन्हैया महिला के घर आया और उसकी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के डर के कारण किसी को न बताने की वजह से दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। एफआईआर के अनुसार, 1 फरवरी को जब पीड़िता की मां घर से बाहर गई थीं और वापस लौटीं, तो उन्हें एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता की बेटी उस खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने गई थी। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी कन्हैया के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


https://ift.tt/5aqG1IK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *