DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में छात्र से लूट के प्रयास में फायरिंग:प्रेम नगर में देर रात हुई घटना, छात्र घायल

बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक छात्र से लूट के प्रयास के दौरान फायरिंग हो गई। इस घटना में छात्र राहुल गंगवार गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। मूल रूप से वहेड़ी निवासी 20 वर्षीय राहुल गंगवार शास्त्री नगर, प्रेम नगर में अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहता है। वह सीबीगंज स्थित आईटीआई से पढ़ाई कर रहा है। राहुल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे दो अज्ञात युवकों ने उसे रोका और सिर पर तमंचा रखकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। छात्र ने साहस दिखाते हुए तमंचा हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान हथियार से गोली चल गई, जिसके छर्रे राहुल के सीने में जा लगे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही प्रेम नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।


https://ift.tt/f2MFwXO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *