गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को मंगलवार की रात गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को एक नामजद आरोपी समेत तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक सपा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है, जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। वहीं बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम संग दोबारा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया है। इस मामले में गगहा थाने की पुलिस ने भैंसहा बुजुर्ग के अनुज साहनी उर्फ गुल्ली, अभिषेक पासवान, मनीष यादव, ऋषिकेश यादव, दो बाइक सवार और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेता का मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ऑपरेशन कर उनकी पीठ में फंसी गोली डॉक्टरों ने निकाल दी। भाजपा नेता से मिलने के लिए पूरे दिन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भीड़ लगी रही। हमलावरों ने पीठ में मारी थी गोली गगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात 8:45 बजे लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राधामोहन सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में एक गोली उनकी पीठ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी दक्षिणी समेत अन्य अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। देर रात पुलिस ने बीजेपी नेता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले अनुज साहनी उर्फ गुल्ली, अभिषेक पासवान, मनीष यादव और ऋषिकेश यादव के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी थी। घटनास्थल की 2 तस्वीर देखिए…
आरएसएस के बैठक से आ रहे थे भाजपा नेता
भैंसहा बुजुर्ग निवासी पीड़ित राधामोहन सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रकहट गांव में आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रमौल पांडेय के घर बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही वे कैथवलिया गांव के बंधे पर स्थित हुकहा बाबा मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा तान दिया। आरोप है कि बाइक पर सवार अनुज साहनी उर्फ गुल्ली और अभिषेक पासवान ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। जब वे जान बचाने के लिए रुके, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे मनीष यादव और ऋषिकेश यादव ने भी फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में वह किसी तरह भागकर कैथवलिया गांव में संतोष यादव के घर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इसके बाद वह थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें हमले को पुरानी रंजिश का परिणाम बताते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी ऋषिकेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और शेष आरोपियों के खिलाफ भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर नामजद एक आरोपी समेत तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… भैंसहा गांव के रहने वाले राधा मोहन सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह लीलावती सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। हियुवा से जुड़े होने के साथ ही वह भाजपा में भी सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में गिने जाने वाले राधा मोहन सिंह के परिवार में पिता, पत्नी, एक छोटा भाई के अलावा बेटा और दो बेटियां हैं। परिजन के अनुसार, मंगलवार को वह आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 8.45 बजे वह घर लौट रहे थे। बताया जा रहा कि रास्ते में कैथवलिया बंधे का इलाका सुनसान और अंधेरा रहता है। हमला घात लगातार इसी इलाके में पहले से मौजूद थे। जैसे ही वह पहुंचे, बदमाशों ने हमला कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उधर, बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल पहुंचे काफी संख्या में लोग
भाजपा नेता को गोली मारने की खबर सुनने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उधर, डॉक्टर्स ने घायल की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा। गांव की पुरानी रंजिश को देखते हुए पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर हमला पुरानी रंजिश हो सकती है। 2023 में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गांव के कुछ युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों और उनके बीच दुश्मनी बढ़ गई थी।
https://ift.tt/5LhawO4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply